हनुमान धोरा मन्दिर में हनुमान जन्मोत्सव का भव्य आयोजन होगा।
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE। चैत्र पूर्णिमा को गुरूवार के दिन हनुमान मंदिरों में धूमधाम से हनुमान जन्मोत्सव के आयोजन होंगे। नेशनल हाइवे पर स्थित प्राचीन हनुमान धोरा मंदिर में गुरूवार को दिनभर अनेक आयोजन संपन्न होंगे। पुजारी शिवभगवान सिखवाल ने बताया कि गुरूवार सुबह 5 बजे बाबा का विशेष पूजन व अभिषेक किया जाएगा। वहीं शाम को विशेष ज्योत आरती के बाद बाबा को चूरमा का प्रसाद भोग लगाया जाएगा। रात 8.30 बजे से जागरण प्रारंभ होगा जिसमें भजन कलाकार सांवरमल कौशिक अपने भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। माहेश्वरी महिला समिति अध्यक्ष कौशल्या झंवर ने बताया कि हनुमान धोरा मंदिर में समिति सदस्यों द्वारा 3.30 बजे से 6 बजे तक सुदंरकांड का आयोजन किया जाएगा। बाबा के जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है और मंदिर की सुदंर सजावटें की गई है।
बिग्गाबास के पूनरासर बालाजी मंदिर में होगा उत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE। कस्बे के बिग्गाबास स्थित पूनरासर बालाजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य उत्सव मनाया जाएगा। पुजारी ने बताया कि गुरूवार को मंदिर में बाबा का विशेष श्रृंगार किया जाएगा और सवामण रोटे का चूरमा और छप्पन भोग का प्रसाद भोग लगाया जाएगा। दोपहर 12.15 बजे से सायं 7.15 बजे तक बाबा के अखण्ड हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ का आयोजन होगा। वहीं अखंड ज्योत दर्शन कर सकेंगे। पंडित ने आग्रह किया कि पाठ में शामिल होने वाले श्रद्धालु अपना आसन साथ लेकर आवें। मंदिर में उत्सव की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है व भव्य सजावटें की जा रही है।
नखत सिद्ध बन्ना मंदिर में होगा कल जागरण।
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE। कस्बे में कालूरोड पर स्थित नखत सिद्ध बन्ना मंदिर में गुरूवार को जागरण का आयोजन किया जाएगा। पुजारी डूंगरमल जोशी ने बताया कि गुरूवार रात 9 बजे जागरण शुरू होगा। जिसमें भजन कलाकार भीखाराम जाजड़ा एण्ड पार्टी बीकानेरी द्वारा नखत सिद्ध बन्ना के भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। मंदिर में आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं द्वारा तैयारियां की जा रही है।