WhatsApp Menu
गली-गली गूंजे गणगौर के गीत, सज-धज कर युवतियों ने हर्षोल्लास के साथ निकाले घुड़ले।  |  अपनी तैयारी को दे विषय विशेषज्ञों के साथ सलेक्शन की दिशा, भारती कोचिंग एंड डफेंस एकेडमी में शुरू होगा कल से टारगेट बैच।  |  नाई की अगुवाई में सैन समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला सीएम से, समाज हित में उठाई मांगे, ज्ञापन सौंप कर किया आग्रह।  |  सैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की मुलाकात, सैन जयंती समारोह में आने की जताई मंशा  |  विभागीय अधिकारियों के साथ पार्टी जिलाध्यक्ष पहुंचे धरनास्थल पर, ग्रामीणों ने जताया आभार  | 

कलश यात्रा के साथ श्रीहरिराम बाबा मंदिर में श्रीराम कथा का शुभारंभ

डूंगरगढ़ one 4 जनवरी, 2025 श्रीडूंगरगढ़। श्रीहरिराम बाबा मंदिर में आज कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ। कथा व्यास पंडित मुकेश जोशी ने प्रथम दिवस की कथा में गुरु की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा श्रवण से व्यक्ति को दुःखों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सकारात्मकता आती है।

कथा व्यास ने श्रीराम कथा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह कथा मानव जीवन को मर्यादा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में हड़मान जी नाई उपस्थित रहे।

कलश यात्रा में तिलोकचंद हिरावत, रमेश भोजक, पार्षद प्रतिनिधि चांदरतन सेठिया, तुलछीराम पलोड़, विजय सोनी, भंवरलाल तावणियां सहित अनेक युवाओं ने बैंड-बाजे के साथ सहभागिता की। महिलाएं सिर पर कलश धारण कर कथा स्थल तक पहुंचीं और पुण्य लाभ अर्जित किया।

कथा के समापन पर कथा व्यास ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान मंदिर पुजारी श्रवण कुमार सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़