श्रीडूंगरगढ़ ONE 13 दिसंबर 2025। क्षेत्र में एक विवाहिता को अपने घर से लापता हुए 20 दिन हो गए है और पति ने पुलिस से उसे ढूंढ लाने की गुहार लगाई है।
सेरूणा थानाधिकारी संध्या विश्नोई ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव सांवतसर निवासी बलवीर ने गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसकी 28 वर्षीय पत्नी लिछमा 26 नवंबर 2025 को अचानक घर से लापता हो गई। जिसे ढूंढ़ने के लिए पति व परिजनों ने अनेक प्रयास किए परंतु विवाहिता नहीं मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।