WhatsApp Menu
75 गांवों के विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क बस सेवा, बच्चे भाग ले सकेगें ओलंपियाड़ में।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  श्रीडूंगरगढ़ में नेत्रदान जागरूकता के लिए Meet & Greet, डॉक्टरों व स्टाफ से संवाद  |  लखासर में CSR फंड से 4 वाटर कूलर भेंट, स्कूल व अस्पताल को राहत  |  श्रीडूंगरगढ़ में GK की बड़ी परीक्षा का ऐलान: छात्रों के लिए सुनहरा मौका, जीत सकते हैं ₹7100 तक के पुरस्कार  | 

करीब आधा दर्जन 33 केवी से कल होगी चार घंटे आपूर्ति बाधित, कई गांव होंगे प्रभावित, जाने कब व कहां.?

श्रीडूंगरगढ़, 15 अक्टूबर 2025। कल, 16 अक्टूबर 2025, गुरुवार को श्रीडूंगरगढ़ अंचल के कई गांवों में बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, करीब आधा दर्जन 33 केवी फीडर पर चार घंटे का शटडाउन रहेगा।

बिजली विभाग के एईएन राजूराम मीणा ने इस विषय में जानकारी देते हुए बताया कि 132 केवी जीएसएस कितासर पर लाइन से संबंधित कुछ ज़रूरी सुदृढ़ीकरण कार्य किया जाना है। इस कार्य के चलते, 33केवी कितासर, कुंतासर, बिग्गाजी, धीरदेसर चोटियान और अमृतवासी फीडर की आपूर्ति कल सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्रभावित रहेगी।

इन फीडरों से जुड़े सभी घरेलू और कृषि कनेक्शनों पर बिजली कटौती होने की संभावना है।

बिजली विभाग की ओर से यह सूचना जारी की गई है ताकि प्रभावित गांवों के किसान और ग्रामीण इस कटौती के लिए पहले से तैयार रहें और संभावित परेशानियों से बच सकें। इस खबर को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का उद्देश्य यही है कि सभी आवश्यक सावधानियां बरत सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़