डूंगरगढ़ one 11 जनवरी, 2025 श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर जिले में शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बड़ा निर्णय लिया है। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि के आदेशानुसार जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों (प्रारम्भिक व माध्यमिक) और मदरसों का शैक्षणिक समय आगामी आदेशों तक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा।
वहीं, जिले की सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश की सख्ती से पालना सुनिश्चित की जाएगी। आदेश की अवहेलना करने वाले राजकीय व गैर-राजकीय विद्यालयों, आंगनबाड़ियों और मदरसों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।