श्रीडूंगरगढ़ ONE 22 दिसंबर 2025। सोमवार को समस्या समाधान शिविर में कई कॉलोनियों के सर्वसमाज ने पालिका प्रशासन से श्मशान के लिए भूमि आवंटित करने की मांग की है।
कमला नगर, हनुमान धोरा के आस पास रहने वाले लोग, बॉम्बे कॉलोनी, एमएस कॉलोनी, सहित आस पास की ढाणियों में रहने वाले लोगों ने सोमवार को समस्या समाधान शिविर में पहुंच कर पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा व ईओ श्रीवर्द्धन शर्मा को ज्ञापन देकर श्मशान के लिए भूमि आवंटन की मांग की। नागरिकों ने विधायक सेवा केंद्र पहुंचकर विधायक को भी इस संबंध में ज्ञापन दिया। विधायक ताराचंद सारस्वत ने भी पालिका को सकारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। नागरिकों ने बताया कि सदूदेवी पारख राजकीय कन्या महाविद्यालय के पीछे स्थित पालिका भूमि में सर्वसमाज के लिए श्मशान भूमि दी जाए। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने नागिरकों को इस संबंध में शीघ्र ही बोर्ड बैठक बुलाकर आवंटन प्रक्रिया पूर्ण करने का आश्वासन दिया। इस दौरान पार्षद रामसिंह जागीरदार, श्रीभगवान पुजारी, बिहारीलाल पटवारी, हिम्मतनाथ, विक्की सैनी, रामा स्वामी, कैलाश, सुरेंद्र भार्गव, घनश्याम माली, रतनलाल सांखला, राजू भार्गव, शंकरलाल, मोती स्वामी, किशन भार्गव, पवन प्रजापत, ख्यालीराम महावर सहित अनेक नागरिक मौजूद रहें।