WhatsApp Menu
27 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  रामनवमी पर कपड़े के थैले बांटे, प्लास्टिक मुक्त बीकानेर का दिलाया संकल्प  |  किए गए पवित्रगुदडी के दर्शन, शबद गायन के बाद हुआ अग्नि नृत्य  |  नेहरू पार्क में श्रीमद्भागवत कथा का छठा दिन, महा रासलीला व कृष्ण मथुरा गमन का भावपूर्ण वर्णन  |  मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रशिक्षण, बीएलओ-सुपरवाइजरों को दिए जरूरी निर्देश  | 

ओढ़ावणी कर लौट रहे कार सवार हुए हाइवे पर दुर्घटना का शिकार, कार ट्रेक्टर के थ्रेसर से भिड़ कर हुई क्षतिग्रस्त।

जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर बिग्गा की ओर मुड़ रहा था, जबकि कार रतनगढ़ की दिशा से आ रही थी। तभी अचानक कार ट्रैक्टर के पीछे लगे थ्रेसर से टकरा गई।

हालांकि, यह राहत की बात है कि कार में सवार एक महिला सहित चारों लोग गंभीर रूप से घायल होने से बच गए। सभी घायलों को चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि कार सवार बीकानेर के रहने वाले हैं और वे अपने शहर की ओर जा रहे थे।

हादसे के बाद, गांव के युवाओं ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया। बजरंगलाल जाखड़, लालचंद माली, मुकेश जाखड़, विश्वजीत शर्मा, भंवरलाल तावणियां, उम्मेद सिंह, प्रज्ञाप्रकाश ओझा, रामलाल जांगू, कमलेश ओझा, सीताराम मेघवाल, विजयपाल सेवग, और महेंद्र सिंह तंवर सहित अनेक युवाओं ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार सवारों को बाहर निकाला।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दे दी गई। अब देखना यह है कि पुलिस जांच में इस दुर्घटना के पीछे के क्या कारण सामने आते हैं। यह घटना एक बार फिर राजमार्गों पर सुरक्षा के महत्व को रेखांकित करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़