WhatsApp Menu
खेत की सींव को लेकर बवाल, 9 लोग गिरफ्तार  |  सामाजिक क्रांति के प्रणेता ज्योतिबा फुले को याद किया, लिया शिक्षा के प्रसार का संकल्प।  |  एसपी ने चलाया ऑपरेशन नीलकंठ, श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने पकड़ा अफीम तस्कर 400 ग्राम अफीम के साथ युवक को धरा।  |  भाजपा की संगठनात्मक बैठक में शामिल हुए विधायक सहित भाजपाई, गुसाईं ने किया 51 किलो की फुलमाला से स्वागत।  |  भव्य श्रीराम-जन्म महोत्सव की बांटी बधाइयां, सजाई सुंदर झांकियां, भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालु  | 

एसपी ने चलाया ऑपरेशन नीलकंठ, श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने पकड़ा अफीम तस्कर 400 ग्राम अफीम के साथ युवक को धरा।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 11 अप्रैल 2026। जिले के पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने नशे के खिलाफ ऑपरेशन नीलकंठ चलाया है। इसी के तहत श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने शनिवार शाम को एक अफीम तस्कर को पकड़ा व 400 ग्राम अफीम जब्त की है।
थानाधिकारी कश्यप सिंह के निर्देशन में सरदारशहर रोड पर की गई कार्रवाई में पुलिस दल ने 21 वर्षीय किशन पुत्र रूपाराम धतरवाल निवासी तोलियासर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 404 ग्राम अफीम जब्त की है। एसआई राजेन्द्र कुमार ने अपनी टीम के कांस्टेबल पुनीत, अनिल, नन्दराम, रामसिंह, ड्राईवर रामनिवास के साथ मौके पर बदीश देकर कार्रवाई को अंजाम दिया। कांस्टेबल पुनीत की मामले में अहम भूमिका रही। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी आदतन अफीम तस्कर है और युवा उम्र में भी अफीम की सप्लाई में जुट गया है। 21 वर्षीय इस युवक को गत जनवरी माह में भी अफीम के साथ पकड़ा था एंव फरवरी में ही जमानत पर रिहा हुआ था। जमानत पर आते ही युवक पुनः अफीम सप्लाई में जुट गया था। जिसे आज ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पकड़ा गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़