WhatsApp Menu
विवाहिता के गहने व दहेज की मोटरसाइकिल बेचने, दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पति सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज  |  लूणकरणसर में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस की कार्रवाई: 159.5 ग्राम एमडी नशा और 1 लाख रुपए बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार  |  महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया 11 मार्च से, 14 से 23 मार्च तक होंगे ऑनलाइन आवेदन  |  श्रीडूंगरगढ़ से अपराध व दुर्घटना की तीन खबरें पढें एकसाथ  |  बिग्गा स्टैंड के पास पिकअप-बाइक की आमने-सामने टक्कर: 32 वर्षीय युवक घायल, पैर में फ्रैक्चर  | 

एमडी के साथ एक युवक गिरफ्तार

श्रीडूंगरगढ़ ONE 16 जनवरी 2026। जो नशा पंजाब, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ सहित बीकानेर के युवाओं को जकड़ कर दिशाहीन कर रहा है उसी नशे के कारोबार ने अब श्रीडूंगरगढ़ में पैर पसारना शुरू कर दिया है। क्षेत्र में एमडी के खिलाफ ये दूसरी कार्रवाई हुई है। गुरूवार को शेरूणा पुलिस ने एमडी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी संध्या के नेतृत्व में पुलिस ने 06.46 ग्राम एमडी सहित सूडसर निवासी 32 वर्षीय विजयपाल पुत्र गिरधारीलाल जाट को सूडसर रेलवे अंडर ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले की जांच एसआई मोहनलाल को सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़