WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  राधे कृष्णा महिला मंडल ने मनाया गणगौर उत्सव, संस्कृति जागरण का किया प्रयास।  |  भारतीय नववर्ष पर श्रीडूंगरगढ़ में निकलेगी भव्य प्रभात फेरी, तैयारियां प्रारंभ।  |  एनडीपीएस के आरोपी को मिली जमानत, एडवोकेट अनिल धायल ने की पैरवी  | 

एनडीपीएस के आरोपी को मिली जमानत, एडवोकेट अनिल धायल ने की पैरवी

श्रीडूंगरगढ़ ONE 17 मार्च 2026। एमडी नशे के मामले में एक हिस्ट्रीशीटर की गिरफ्तारी और उसी में जांच के दौरान गिरफ्तार हुए आरोपी को मंगलवार को कोर्ट ने जमानत दे दी है। अपर सेशन न्यायाधीश सरिता नौशाद ने आरोपी रामरतन को एक लाख रूपए का बंध पंत्र एवं 50-50 हजार रूपए की दो जमानतें न्यायालय के समक्ष पेश कर जमानत देते हुए तारीख पेशी पर कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया है।
मामले में आरोपी पक्ष के वकील एडवोकेट अनिल धायल ने बताया कि 5 मार्च को 11.35 ग्राम एमडी के साथ गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर के मामले में जांच की अगली कड़ी में 12 मार्च को रामरतन को अरेस्ट किया गया। 16 मार्च को आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया और 17 मार्च को कोर्ट ने जमानत मंजूर कर ली है। धायल ने प्रभावी पैरवी करते हुए कोर्ट को संतुष्ट किया और एक ही दिन में एनडीपीएस के मामले में जमानत लेने की चर्चा चारों ओर हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़