WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ कॉलेज में साइबर सेफ्टी व महिला सुरक्षा पर वीसी  |  श्रीडूंगरगढ़ के प्रवासी सीताराम लगातार दूसरी बार बने माहेश्वरी सभा गुवाहाटी के निर्विरोध अध्यक्ष, मिल रही बधाइयां।  |  12 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ में ‘घर संसार स्टोर’ पर घरेलू सामान की सबसे किफायती रेंज, ग्राहकों को मिल रहे आकर्षक ऑफर  |  गली-गली गूंजे गणगौर के गीत, सज-धज कर युवतियों ने हर्षोल्लास के साथ निकाले घुड़ले।  | 

एनएसएस शिविर के छठे दिन सड़क सुरक्षा रैली, सामग्री वितरण व खेल गतिविधियां

डूंगरगढ़ one 28 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई प्रथम एवं द्वितीय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के षष्ठम दिवस पर शनिवार को विविध सामाजिक व जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। शिविर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. नवदीप सिंह बैंस एवं वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो. मंजू मीणा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

प्रथम सत्र में माय भारत आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनोद कुमारी एवं डॉ. हिमांशु कांडपाल के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने सड़क सुरक्षा रैली निकाली। रैली के दौरान हेलमेट नहीं पहनने वाले दुपहिया वाहन चालकों को पुष्प व माला पहनाकर हेलमेट पहनने की अपील की गई। साथ ही वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों व हेलमेट के महत्व की जानकारी दी गई।

द्वितीय सत्र में स्वयंसेवकों एवं कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा अपने-अपने घरों से लाई गई खाद्य सामग्री, गर्म कपड़े, शिक्षण सामग्री एवं कंबल एकत्र कर राजकीय संप्रेक्षण एवं किशोर गृह, बाल अधिकारिता विभाग केंद्र, बीकानेर में वितरित किए गए। इस दौरान स्वयंसेवकों को किशोर गृह की कार्यप्रणाली से अवगत करवाया गया तथा चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की जानकारी दी गई। कर्मचारियों ने स्वयंसेवकों के प्रश्नों के उत्तर देते हुए राजस्थान सरकार की पालनहार योजना के बारे में भी विस्तार से बताया।

तृतीय सत्र में कार्यक्रम अधिकारियों एवं स्वयंसेवकों ने मिलकर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया, जिसके माध्यम से समाज को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया। इसके पश्चात स्वयंसेवकों ने सामूहिक रूप से दोपहर का भोजन किया।

चतुर्थ सत्र में स्वामी विवेकानंद प्रेरक प्रसंग प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा की गई, जिसमें दीक्षा व्यास ने प्रथम, सरस्वती गहलोत ने द्वितीय एवं महक बानो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके बाद कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनोद कुमारी, डॉ. हिमांशु कांडपाल सहित कर्मचारी ओजस्वी एवं  सुरेश उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़