WhatsApp Menu
हर्षोल्लास के साथ मना रहें गणगौर बनोरे, शामिल हो रही महिलाएं व युवतियां  |  लूट के मामले में 12 साल बाद चार आरोपी हुए बरी, फरार का फैसला लंबित  |  जैतासर के पास स्कॉर्पियो लूट का मामला: संदेह के लाभ से चार आरोपी बरी  |  ‘डॉ कलावती’ हुई “षोडशकला” हिंदी गौरव सम्मान-2026 से सम्मानित, मिल रही बधाइयां  |  उपखंड अधिकारी ने ली बैठक, विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश, आमजन से की अपील, बनाया कंट्रोल रूम, पढें पूरी खबर  | 

एजेंसी पर उमड़ रही भीड़, कमर्शियल बंद होने से मची हड़बड़ी, घरेलू सप्लाई सुचारू का दावा, एसडीएम ने बनाया कंट्रोल रूम

श्रीडूंगरगढ़ ONE 16 मार्च 2026। इरान-इजरायल युद्ध के बाद से ही देश भर में रसाई गैस की किल्लत होने के अनुमान, अफवाहें जोरों पर है एवं सरकार द्वारा बीच में कमर्शियल सिलेंडर बंद कर देने से हडबड़ी भी मच गई। श्रीडूंगरगढ़ में गत पांच दिनों से गैस एजेंसी पर प्रतिदिन सैंकड़ों उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ रही है। जिससे अव्यवस्था का माहौल बन रहा है। हांलाकी गैस वितरण एजेंसी द्वारा पर्याप्त मात्रा में स्टॉक होने एवं लगातार स्टॉक मिलने का दावा किया जा रहा। गैस एंजेसी प्रबंधक शिव कुमार आसोपा ने बताया कि अफवाहों के चलते आमजन बिना जरूरत के ही स्टॉक करने के चक्कर में निर्धारित समय से पहले ही सिलेंडर चाह रहे है। ऐसे में एक साथ बुकिंग करवाने के कारण सर्वर भी क्रेश हो गया है व लोगों को अपनी बुकिंग करवाने के लिए गैस एंजेसी आना पड़ रहा है। लेकिन गैस की कमी कहीं नहीं है एवं इरान-इजरायल युद्ध से पहले प्रतिदिन 400 सिलेण्डर की सप्लाई शहर में की जाती थी। वहीं अब आम जन की सुविधा के लिए 450 सिलेण्डर प्रतिदिन की सप्लाई की जा रही है। पहले रविवार को अवकाश रखा जाता था लेकिन अब जनता में विश्वास कायम करने के लिए रविवार को अवकाश होने के बाद भी सिलेण्डरों की सप्लाई दी गई है। ऐसे में आमजन से अपील की है कि अफवाहों में नहीं आए एवं पहले की तरह जरूरत पड़ने पर सिलेण्डर बुकिंग करवाए। प्रत्येक कनेक्शन 25 दिनों बाद अपनी बुकिंग करवा सकता है एवं बुकिंग के 3 से 5 दिनों में सिलेण्डर उपभोक्ताओं के घरों तक पहुंचाया जा रहा है।
मुनाफा कमाने वाले लोगों के कारण हो रही दिक्कतें।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। अंदरखाने से खबर यह आ रही है कि कई घरेलू उपभोक्ता जो बाहर रहते है एवं कई ऐसे उपभोक्ता जिनके नियमित रूप से गैस नहीं लगती है वे भी अब अपने कनेक्शनों की ताबड़तोड़ बुकिंग करवा रहे है। कमर्शियल गैस सप्लाई बंद होने के कारण होटलों, रेस्टोरेंटों, मिठाई की दुकानों में भी इन घरेलू उपभोक्ताओं द्वारा गैस एंजेसी से खरीदे गए सिलेण्डर को ऊंची किमत देकर बेचा जा रहा है। हालांकी अब कमर्शियल गैस सिलेण्डरों की सप्लाई पुन: शुरू हो गई है एवं इस कारण यह हालात अब नहीं रहने की उम्मीद की जा रही है।
एसडीएम ने बनाया कंट्रोल रूम।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। सोमवार को उपखण्ड़ अधिकारी कार्यालय में भी एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया एवं बैठक के बाद उपखण्ड़ अधिकारी शुभम शर्मा ने आदेश निकालते हुए कंट्रोल रूम बनाया है। जिसमें घरेलू व कमर्शीयल गैस सिलेण्डरों के वास्तविक उपभोक्ताओं को समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कार्मिकों की डयूटियां लगाई गई है। शर्मा ने बताया कि कंट्रोल रूप में सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक नायब तहसीलदार सुरजीत कुमार धायल एवं रात्रि 10 बजे से सुबह 10 बजे तक सहायक विकास अधिकारी गोपाल शर्मा को इंचार्ज बनाया गया है। साथ ही राऊंड द क्लॉक छह कार्मिकों की डयूटियां भी लगाई गई है। आमजन भी अपनी समस्याओं के बारे में एवं गैस की किसी प्रकार की कालाबाजारी होने पर कंट्रोल रूम में नम्बर 01565-222039 पर फोन कर सूचना दे सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़