श्रीडूंगरगढ़ ONE 22 मार्च 2026। एक ही रात में हाइवे किनारे स्थित खेत से पट्टी गेट चोरी हो गए और पीड़ित ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
श्रीडूंगरगढ़ थाने में जैसलसर निवासी नौरंगलाल पुत्र बजरंगलाल जाट ने पुलिस को बताया कि उसका और इसी गांव के राधाकिशन, ईश्वरराम जाट का संयुक्त खातेदारी खेत एनएच 11 के किनारे जैसलसर की रोही में स्थित है। इसी खेत के पास वाला खेत जो प्रेमप्रकाश जाट निवासी श्रीडूंगरगढ़ का है, हमने व प्रेमप्रकाश ने मिलकर करीब 10 दिन पहले हमारे खेत के मध्य पट्टी रोपकर लोहे का गेट लगाया। 19 मार्च 2026 को जब वह खेत में गया तो पट्टी व गेट लगे हुए थे और 20 मार्च की सुबह जब वह खेत पहुंचा तो पट्टी व गेट मौके पर नहीं थे। कोई अज्ञात चोर खेत की पट्टियां व गेट चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया व मामले की जांच एएसआई देवाराम ने शुरू कर दी है।