WhatsApp Menu
तीन नेत्रदानी परिवारों का सम्मान, दो परिवारों ने डीलक्स मेडिकल बैड देने की घोषणा की  |  8 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  बस से उतारने पर बवाल: नशे में धुत युवक ने कंडक्टर से ₹2180 छीने, साथियों को बुलाकर बस रुकवाने की दी धमकी  |  श्रीडूंगरगढ़ में शांति देवी गीया की स्मृति सभा: मालू भवन में आयोजन, परिवार व सामाजिक संस्थाओं ने दी श्रद्धांजलि  |  25 मार्च को निकलेगी श्रीराम विराट धर्म यात्रा, वीएचपी की बैठक में तैयारियों पर चर्चा  | 

एक ही परिवार के तीन बालक हुए लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

श्रीडूंगरगढ़ ONE 21 जनवरी 2026। गांव कितासर के निकट स्थित गांव आलसर से आज सुबह एक ही परिवार के तीन बच्चे लापता हो गए है और परिजनों ने क्षेत्रवासियों से मदद की गुहार लगाई है।
गांव आलसर निवासी व कक्षा 8वीं व 9वीं में पढ़ने वाले चाचा ताऊ के भाई 13 वर्षीय रामकिशन पुत्र चेतनराम नायक, 14 वर्षीय मुकेश पुत्र खिंवराज नायक व 14 वर्षीय लालाराम पुत्र फागुनराम नायक लापता हो गए है। तीनों किशोर सुबह घर से निकले और उसके बाद उनका कुछ पता नहीं चल पाया है। परिजन बच्चों की तलाश में जुटे है। परंतु अभी तक उनके बारे में कोई जानकारी नहीं जुटा पाए है। परेशान परिजनों ने क्षेत्रवासियों से भी मदद की अपील करते हुए, किसी को भी इस बारे में जानकारी होने या तीनों बच्चों के कहीं नजर आने पर विजयपाल 6376281184 पर या रामकरण को 8302429729 नंबरों पर तुरंत सूचना जरूर देने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़