श्रीडूंगरगढ़ ONE 9 दिसम्बर 2025। क्षेत्र के गांव झंझेऊ निवासी लालसिंह राजपूत ने इसी गांव की तीन महिलाओं सहित छह जनों के खिलाफ जरीए इस्तगासा मामला दर्ज करवाया है एवं अपने खेत में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने, पट्टियां तोड़ कर चुरा ले जाने, फसल नष्ट कर देने का आरोप लगाया है। लालसिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने गत 30 सितम्बर को एकराय होकर मेरे खेत में प्रवेश किया एवं उसे नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी महेन्द्र सिंह एवं उसकी पत्नी संदेश कंवर, करणीसिंह व उसकी पत्नी संतोष कंवर, राजूसिंह व भंवरी कंवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिसकी जांच एएसआई महेन्द्र सिंह करेगें।