WhatsApp Menu
ब्राइट फ्यूचर के सितारों ने 12वीं में किया नाम रोशन, हासिल किया बेहतरीन  |  मादक पदार्थो की तलाश में क्षेत्र के इस गांव में पहुंची एंटी नारकोटिक्स टीम, दी दबिश, हो रही तलाशी।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की दो खबरें पढ़े एक साथ  |  लिखमीसर उत्तरादा में एक दर्जन विद्यार्थी रहें 90% से ऊपर, जैसलसर, बाना, मोमासर, आड़सर, उदरासर स्कूलों में शत प्रतिशत रहा परिणाम, ये रहें स्कूल टॉपर  |  पढ़े आज की चार खास खबरें एक साथ  | 

एक दर्जन से अधिक गांवो के स्वसंसेवक हुए शामिल, मिलाए कदम से कदम, लिया राष्ट्र सेवा का संकल्प।

श्रीडूंगरगढ़, 5 अक्टूबर 2025: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। रविवार को क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों के स्वयंसेवकों ने पथ संचलन में भाग लेकर इस उत्साह को और भी प्रगाढ़ किया।

क्षेत्र को मंडल और बस्ती के अनुसार विभाजित कर सेरूणा मंडल, जाखासर मंडल और लिखमादेसर मंडल में विजयदशमी उत्सव एवं संचलन का आयोजन किया गया। सेरूणा में आयोजित उत्सव में सेरूणा, झंझेऊ, जोधासर और नारसीसर के स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। वहीं, जाखासर में आयोजित उत्सव में जाखासर नया, जाखासर पुराना, कल्याणसर नया, कल्याणसर पुराना, कुनपालसर और राणासर के स्वयंसेवक सम्मिलित हुए। लिखमादेसर में आयोजित कार्यक्रम में लिखमादेसर, कुंतासर, रैवाड़ा और धीरदेसर चोटियान के स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

तीनों स्थानों पर शाखा लगाई गई और शस्त्र पूजन का कार्यक्रम भक्तिभाव से संपन्न हुआ। बौद्धिककर्ताओं ने संघ के क्रमिक विकास, संघ कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न अवसरों पर स्वप्रेरणा से किए गए सेवा कार्यों और विचार परिवार के संगठनों की विकास यात्रा का वर्णन किया। उन्होंने पंच प्रण और शताब्दी वर्ष के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी भी दी।

सेरूणा में श्रीडूंगरगढ़ खंड व्यवस्था प्रमुख अनिल सोनी, लिखमादेसर में त्रिखंड प्रचारक सुरेश कुमार और जाखासर पुराना में बीकानेर विभाग कार्यवाह प्रदीप कुमार बौद्धिक कर्ता के रूप में उपस्थित रहे।

लिखमादेसर ग्राम में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता संत सोमनाथजी महाराज ने की। उन्होंने स्वयंसेवकों को आशीर्वाद दिया और राष्ट्र सेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

पथ संचलन का जगह-जगह पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया गया। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया, जो इस आयोजन की सफलता का प्रतीक था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़