श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 1 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ शहर तीन दिनों तक वह इतिहास रचने का साक्षी बन रहा है, जो प्रीत पुरानी प्रवासी मंच के प्रयासों से सैंकड़ों प्रवासियों को अपनी मिट्टी, अपने देस से जोड़ने का बन रहा है। प्रीत पुरानी प्रवासी मंच के बैनर तले 425 प्रवासी परिवारों के करीब 1000 से अधिक प्रवासी नागरिक सामूहिक रूप से होली मनाने के लिए श्रीडूंगरगढ़ पहुंचें है। कस्बे के तेरापंथ भवन उपरलो में लगातार तीन दिनों तक विभिन्न कार्यक्रम हो रहें है। सूरत, दिल्ली, कोलकाता, मुम्बई, अहमदाबाद, विशाखापट्नम, कटक, सिलीगुड़ी, गुवाहटी, चेन्नई, हैदराबाद, रायपुर सहित देश भर के सभी क्षेत्रों से, संयुक्त राज्य अमेरिका से भी प्रवासी इस सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे है। एक साथ इतनी अधिक संख्या में प्रवासियों के गांव आने से गांव में भी उल्लास का माहौल बन गया है एवं शहर गुलजार हो गया है। वर्षों से बंद पड़े घरों के खुलने से बाजार में भी रौनक आई है एवं प्रवासी बाजार में खरीददारियां करने पहुंच रहें है। यहां दिन भर अलग अलग दौर में विभिन्न कार्यक्रम हो रहे है। इन कार्यक्रमों के अलावा के समय में सभी प्रवासी अपने नए पुराने सम्पर्कों से, रिश्तेदारियों से जम कर हथाई का दौर चला रहें है। इस कार्यक्रम में भाग लेने श्रीडूंगरगढ़ पहुंचें प्रबुद्धजन कोलकाता से बजरंगलाल सेठिया कोलकाता, संजय बोथरा सूरत, सुमित कुमार पारख सिलीगुड़ी, प्रसन्न पुगलिया दिल्ली, उत्तम पुगलिया कोलकाता, रिद्धकरण लूणियां, झिणकार देवी बोथरा, संगीता देवी दुग्गड़, मनोज सेठिया सूरत, राजेश दुगड़ युएसए, विनय छाजेड़ अहमदाबाद, राजू बाफना कालीकट, सुरेन्द्र सेठिया हैदराबाद, शांतिलाल राखेचा बैंगलोर, चैनरूप डागा सूरत, अनिल बोथरा सूरत, पदम संचेती दिल्ली, निर्मल पुगलिया विशाखापट्टनम, वीरेन्द्र दुगड़ दिल्ली, मोहनलाल सिंघी कटक, शांतिलाल झाबक रायपुर आदि ने एकमत से इस आयोजन को यादगार एवं ऐतिहासिक बताया है।
रविवार को शुरू हुआ उत्सव, तीन दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आमजन भी आमंत्रित।
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE। रविवार को तीन दिवसीय उत्सव की शुरूआत सुबह स्वागत कार्यक्रम से हुई एवं दोपहर को कोलकाता की बावलिया चंग मंडली द्वारा चंग-धमाल की प्रस्तुतियां दी गई। इसके बाद रात आठ बजे से शुरू हुई चंग-धमाल में राजलदेसर एवं दिल्ली की प्रसिद्ध टीमों द्वारा प्रस्तुतियां दी जा रही है। वहीं सोमवार को सांय 4 बजे मैजिक शो आयोजित होगा जिसमें विख्यात जादूगर सुमित छाजेड़ द्वारा अपनी कला की प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं सोमवार रात्रि को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा जिसमें राजस्थानी लोकगीतों व नृत्य की प्रस्तुति वीणा म्यूजिक कम्पनी के कलाकारों द्वारा दी जाएगी। राजस्थानी गीत-संगीत की दुनिया के सबसे बड़े नाम वीणा म्यूजिक कम्पनी के बैनर पर अनेकों प्रसिद्ध राजस्थानी गाने एवं एलबम गा चुकी महिला गायक मुकुल सोनी, रश्मि निषाद, गायक संजय रायजादा, बबलू अंकिया लाईव परफॉरमेंस देंगे। वहीं वीणा ग्रुप के 6 संगीत कलाकार, 16 नृत्य कलाकार व 1 एंकर द्वारा क्षेत्रवासियों को होली के पर्व पर लोग गीतों व संगीत से रूबरू करवाया जाएगा। आयोजन के सहसंयोजक पन्नालाल पुगलिया ने बताया कि सांयकालीन होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आमजन भी आमंत्रित है। वहीं आयोजन के अंतिम दिन मंगलवार को रात्रि 8 बजे से कवि सम्मेलन का आयोजन होगा।