WhatsApp Menu
शीतला मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, धोक लगाकर मांगी बच्चों के लिए मंगलकामनाएं  |  श्रीडूंगरगढ़ में शीतला माता की पूजा, घरों में लगाया बासी भोजन का भोग; मंदिर में उमड़े श्रद्धालु  |  11 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  | 

उपजिला अस्पताल को मिले चिकित्सीय उपकरण, मरीजों को मिलेगी राहत

डूंगरगढ़ one 6 जनवरी, 2025 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ उपजिला चिकित्सालय में मरीजों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कस्बे के दानदाता चांदरतन गोपाल बुटण (सोनी) परिवार की ओर से चिकित्सीय उपकरण भेंट किए गए। दानदाता परिवार ने सर्दी से बचाव के लिए रूम हीटर सहित ब्लड प्रेशर मशीन और नेबुलाइजर मशीन अस्पताल को प्रदान की।

अस्पताल प्रभारी ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि ठंड के मौसम में रूम हीटर मरीजों को राहत देंगे, वहीं बीपी मशीन और नेबुलाइजर से उपचार कार्य में सहूलियत होगी और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। उन्होंने दानदाता परिवार का आभार जताया।
इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एस.के. बिहानी, बबलू सिंधी, करण सैनी, योगेश सैनी, मघराज पुजारी, स्वास्थ्यकर्मी प्रदीप पांडे और रेखा मीणा मौजूद रहे।

समाजसेवी किशोर मारू ने बताया कि उपजिला अस्पताल की जरूरतों को देखते हुए भविष्य में भी नागरिकों को सहयोग के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़