WhatsApp Menu
मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम: मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़, देखें फ़ोटो  |  होली की रात होटल में चलाई अंधाधुंध गोलियां, होटल मालिक की मौत, पुलिस जुटी आरोपियों की तलाश में..  |  शहर से गांव तक हुई होलिका दहन, महिलाओं ने पूजन कर मांगी खुशहाली, बच्चों में उत्साह।  |  एनएच-11 पर पिकअप-बाइक की भिड़ंत, दो युवक गंभीर घायल  |  देर रात बाइक और पिकअप टक्कर में दो घायल बाइक सवार बीकानेर रेफर।  | 

उपखंड अधिकारी शर्मा के स्वागत में पहुंचें नेता, कार्यकर्ता, व्यापारी व युवा, पढें पूरी खबर

श्रीडूंगरगढ़ ONE 23 जुलाई 2025। श्रीडूंगरगढ़ में नव पदस्थापित उपखण्ड़ अधिकारी शुभम शर्मा के स्वागत का दौर जारी है। बुधवार को क्षेत्र के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी, युवा आदि पहुंचें एवं श्रीडूंगरगढ़ पदस्थापन पर शुभकामनाएं देते हुए उन्हें फुलमालाएं पहना कर, पुष्पगुच्छ, अभिनदंन पत्र भेंट कर सम्मान किया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष सहीत भाजपाईयों ने किया अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE। भाजपा के मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश मोट जैसलसर की अगुवाई में युवा भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को उपखण्ड़ अधिकारी शुभम शर्मा का अभिनंदन किया। इस दौरान मोट सहित एडवोकेट अशोक तावनियां, संदीप सिंह मिंगसरिया, सहीराम नोसरिया, रूघाराम मेघवाल आदि ने शर्मा को बुके देकर अभिनंदन किया।

नेता प्रतिपक्ष व नगर अध्यक्ष की अगुवाई में पहुंचे कांग्रेसी।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। नगरपालिका में नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख व कांग्रेस के नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश गुरावा की अगुवाई में बुधवार को कांग्रेसी कार्यकर्ता, उपखंड अधिकारी शर्मा का स्वागत करने उनके कार्यालय पहुंचे। सभी ने शिष्टाचार भेंट की व उनका सम्मान किया। इस दौरान संदीप कुमार मारू, संजय करनाणी, युसुफ चुनगर, दीपक गौतम, रमेश प्रजापत, रामचंद्र प्रजापत, मनोज पारख, मनोज सोमानी, मोहनलाल, बालकिशन, प्रेमसुख, नंदलाल सहित अनेक लोग शामिल रहें।

वन विभाग के अधिकारियों ने किया अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। नव पदस्थापित एसडीएम शुभम शर्मा का अभिनंदन करने वन विभाग के अधिकारी पहुंचे व साफा व फुलमाला से उनका स्वागत किया। श्रीडूंगरगढ़ सहायक वन संरक्षक सत्यपाल सिंह व रेंजर सुभाषचंद्र ने शर्मा का माल्यार्पण करते हुए स्वागत किया एवं क्षेत्र में वन विभाग के कार्यों, गतिविधियों के बारे में बताया।

कृषि मंडी व्यापारियों ने किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। बुधवार को ही कृषि मंडी के सक्रिय व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम शुभम शर्मा का अभिनंदन किया। मंडी व्यापारी रामदयाल बाना, विश्वनाथ ज्याणी, विजय चोटिया आदि ने बुके देकर शर्मा का स्वागत किया एवं मंडी की व्यवस्थाओं के बारे में बताते हुए व्यापारियों की समस्याओं के बारे में बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़