WhatsApp Menu
बिजली विभाग से जुड़ी दो खास अपडेट जरूर पढें एकसाथ  |  रिड़ी- ऊपनी लाइन के रखरखाव के चलते 19 मार्च को 3 घंटे बिजली रहेगी बंद  |  दिल्ली पहुंचे सिद्ध ने की केंद्रीय मंत्री व पदाधिकारियों से मुलाकात, हुई संगठनात्मक चर्चा  |  21 मार्च की शाम निकलेगी गणगौर की भव्य सवारी, 22 मार्च की सुबह होंगे फैरे, मिलेंगें अनेकों पुरस्कार  |  महिला को घसीट कर घर से निकाला, मकान पर कब्जा करने के आरोप में मामला दर्ज  | 

उपखंड अधिकारी ने ली बैठक, विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश, आमजन से की अपील, बनाया कंट्रोल रूम, पढें पूरी खबर

श्रीडूंगरगढ़ ONE 16 मार्च 2026। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर बीकानेर जिले में अत्यधिक लू व तापघात के अलर्ट के तहत उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली और गर्मी में लू व तापघात से बचाव के लिए अलर्ट रहकर कार्य करने के निर्देश दिए। शर्मा ने सार्वजनिक स्थानों पर छाया व पानी की व्यवस्था करने के साथ स्कूलों में ओआरएस रखने व आमजन में जागरूकता का प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन से छतों पर परिंडे लगाकर बेजुबानों के लिए पानी का प्रबंध करने की अपील है। शर्मा ने लू तापघात से बचाव के लिए उपखंड स्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना करते हुए 01565-222039 नबंर जारी किए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।
उपखंड अधिकारी शर्मा ने तहसीलदार को निर्देश देते हुए पटवारियों को पटवार मंडल मुख्यालयों पर रहकर ग्राम विकास अधिकारी से समन्व्य स्थापित कर लू तापघात के संबंध में आवश्यक व्यवस्थाएं करने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर लू तापघात से बचाव के लिए विशेष व्यवस्था के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने की बात कही। वहीं ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के विकास अधिकारी को ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित हो रही मनरेगा के कार्य स्थलों पर छाया, पानी की व्यवस्था करने, प्राथमिक चिकित्सा की समुचित व्यवस्था, महिलाओं व बच्चों के लिए उचित व्यवस्था करने, ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं के लिए पानी की खेलियां भरवाने, पक्षियों हेतु परिंडे लगवाने के निर्देश देने, ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक स्थलों के पास पानी की व्यवस्था करवाने, गांवो में खराब ट्यूबवेलों को जलदाय विभाग से समन्वय स्थापित कर ठीक करवाने के निर्देश दिए। पालिका के अधिशाषी अधिकारी को शहरी क्षेत्र में सार्वजनिक स्थलों पर शीतल पेयजल की व्यवस्था करवाने, विशेष अभियान चलाकर पक्षियों के लिए परिंडे लगवाने, निराश्रित गौवंश के लिए बनी खेलियों में जलापूर्ति करवाने, लू तापघात के बचाव के लिए प्रचार प्रसार करवाने के निर्देश दिए है। मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी को सभी पीएचसी व सीएचसी पर तापघात के रोगियों के लिए वार्ड आरक्षित कर व्यवस्था करने, अस्पतालों में पानी, चिकित्सा व्यवस्थाएं करवाने, दवा वितरण केंद्रो पर छाया पानी की सुविधा करवाने, रोगियों के परिजनों के बैठने का उचित स्थान व अस्पतालों में लू तापघात से बचने के लिए दीवारों पर पेम्पलेट्स लगवाने, चिकित्साकर्मियों को विशेष रूप से अलर्ट रहकर कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिए है। विद्युत विभाग को बिजली आपूर्ति सुनिश्चित रखने, जलदाय विभाग को खराब ट्यूबवेलों को त्वरित ठीक कर जलापूर्ति पूरी करने के निर्देश दिए। लिखमीसर दिखणादा, श्रीडूंगरगढ़ शहरी क्षेत्र में, खराब ट्यूबेवल ठीक करने, गर्मी व लू को देखते हुए प्लान तैयार कर जरूरी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को भी स्कूलों में पानी की व्यवस्था करवाने, स्कूलों में ओआरएस के घोल की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करने, बच्चों द्वारा अनावश्यक पाठ्य सामग्री स्कूल में नहीं लाने, प्रति कक्षा में पंखे चालू होने को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। महिला व बाल विकास विभाग को आंगनबाड़ी केंद्रो पर पानी व दवाइयों की समुचित व्यवस्था करवाने, गर्भवती महिलाओं को लू से बचाव के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। पशुपालन विभाग को गौशालाओं में चारे पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करवाने, वेटरनरी वेन टोल फ्री नबंर 1962 का आवश्यक रूप से प्रचार प्रसार कर ग्रामीणों को लाभ देने के निर्देश दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़