WhatsApp Menu
नशामुक्त त्योहार मनाने की देंगे प्रेरणा, होगा कुश्ती दंगल का आयोजन  |  श्रीडूंगरगढ़ के युवाओं का सुयश  |  श्री ओसवाल पंचायत की नई आवासीय परियोजना का ब्रोशर जारी, 4 मार्च को होगा शिलान्यास, शाम 6 बजे निकलेगी शोभायात्रा  |  प्रसिद्ध चंग मंडलियों की होगी प्रस्तुतियां, क्षेत्रवासियों को दिया बुलावा  |  होली के दिन गांव के मोहल्लों में “हड़बली” खेल खेलने से जमाना अच्छा होने की मान्यता, युवाओं की टोलियां खेल में शामिल  | 

उजले गीतों ने भरा उल्लास, चंग पर मचाई धमाल, आज होगा जादूगर का शो और शाम को वीणा म्यूजिक ग्रुप की धमाकेदार प्रस्तुति

श्रीडूंगरगढ़ ONE 2 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ में पहली बार हो रहें प्रीत पुरानी प्रवासी मंच के रंगारंग आयोजन में रविवार देर रात तक प्रवासी महिलाओं, पुरूषों, युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों पर चंग की मस्ती छाई नजर आई। चंग धमाल के उजले गीतों ने वातावरण में उल्लास भर दिया और जमकर ठुमके लगाते हुए खूब आनंद लिया। प्रवासी बंधुओं ने प्रसन्नता के साथ बताया कि ऐसा प्रतीत हुआ जैसे सालों बाद गांव की मिट्टी का रंग उन पर चढ़ गया है और वे यहीं के देसी बनकर आनंदित हो रहें है। राजस्थानी संस्कृति के उजले गीतों ने कार्यक्रम में उल्लास भर दिया। तोलियासर भैंरू और पूनरासर बाबा, आड़सर माता के साथ लोकदेवी देवताओं को याद करते हुए देवर भाभी, नणदोई, सास बहू के मधूर स्नेह व रिश्ते की खट्टी मिठ्ठी धमालों की प्रस्तुतियां दी गई। राजलदेसर व दिल्ली से आए प्रसिद्ध चंग मंडलियों ने होली का खूब रंग जमाया। कार्यक्रम संयोजक जतन पारख, सहसंयोजक पन्नालाल पुगलिया सहित बड़ी संख्या में प्रवासी बंधु व्यवस्थाओं में सक्रिय रहें। देर रात तक सीओ निकेत पारीक व थानाधिकारी कश्यप सिंह राघव सहित थाना स्टाफ कार्यक्रम में शमिल रहा व चंग धमाल का आनंद लिया।
आज होगा जादूगर शो, शाम को वीणा म्यूजिक ग्रुप की धमाकेदार प्रस्तुति।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। आज सोमवार शाम 4 बजे तेरापंथ भवन धोलिया नोहरा में प्रसिद्ध जादूगर सुमित छाजेड़ का मैजिक शो होगा। जिसमें छाजेड़ अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। सोमवार रात 8 बजे से राजस्थानी लोकगीतों व नृत्य से शाम सजेगी। इस सांस्कृतिक संध्या में दर्शक के तौर पर स्थानीय नागरिक भी शामिल हो सकेंगे। वीणा म्यूजिक कम्पनी के बैनर तले मुकुल सोनी, रश्मि निषाद, गायक संजय रायजादा, बबलू अंकिया लाईव परफॉरमेंस देंगे। वहीं वीणा ग्रुप के 6 संगीत कलाकार, 16 नृत्य कलाकार व 1 एंकर द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी। आयोजन के सहसंयोजक पन्नालाल पुगलिया ने बताया कि सांयकालीन होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आमजन भी आमंत्रित है। बता देवें कल मंगलवार को रात 8 बजे से कवि सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें भी क्षेत्रवासी शामिल हो सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़