WhatsApp Menu
बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षा देने गया छात्र हुआ लापता, परिजन परेशान, की मदद की अपील  |  शीतला मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, धोक लगाकर मांगी बच्चों के लिए मंगलकामनाएं  |  श्रीडूंगरगढ़ में शीतला माता की पूजा, घरों में लगाया बासी भोजन का भोग; मंदिर में उमड़े श्रद्धालु  |  11 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  | 

ईमानदारी की मिसाल पेश की मेहनतकश चंदा ने, नोटों भरा पर्स लौटाया

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 5 जनवरी 2026। गत दिनों रेलवे स्टेशन कॉलोनी में रहने वाले एक नागरिक का पर्स घुमचक्कर के आस पास गिरा और उसने जरूरी दस्तावेज व नगदी गवां दी। गत सप्ताह ही इंदपालसर निवासी एक जरूरतमंद ग्रामीण के 17 हजार रुपए घुमचक्कर के आस पास ही गिरे और उसने गवां दिए। इन दोनों ने ही अपने रुपए व दस्तावेज ढूंढने की अनेक नाकाम कोशिशें की और खूब परेशान हुए। वहीं सोमवार को फरीदाबाद निवासी कमल किशोर तोषनीवाल ऐसे मामले में खुशकिस्मत निकले। कमल किशोर का बिग्गाबास में पर्स कहीं गिर गया जिसमें हजारों की नगदी के साथ उनका ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य जरूरी दस्तावेज थे। ये पर्स कस्बे की एक मेहनतकश महिला चंदा देवी पत्नी पवन सारस्वत को मिला। चंदा देवी ने अपनी नेक नियत से तुरंत पर्स को श्रीडूंगरगढ़ थाने ले जाकर सौंप दिया। हैड कांस्टेबल धर्मेंद्र मीणा और कॉन्स्टेबल अनिल मील की दखल से कुछ ही देर में पर्स मालिक भी मिल गया। पर्स मालिक को थाने बुलाकर पर्स सौंप दिया और उसने चंदा देवी का बार बार आभार जताया। उसने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के लोगों को भला बताते हुए चंदादेवी को ईमानदारी की मिसाल बताया। पुलिस कर्मियों ने भी चंदादेवी की ईमानदारी को सराहा। चंदा ने बताया कि खुद की कमाई में समाई करना ही धर्म है, नेकी और मेहनत की कमाई ही घर परिवार में बरकत देती है। नहीं तो ऐसे किसी का एक रुपया भी लिया तो गलत कर्म का हिसाब होगा। मेहनतकश चंदा देवी ने क्षेत्र में ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए सभी को नेक नियत की प्रेरणा भी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़