WhatsApp Menu
श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  |  विज्ञान विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, 7 मार्च से शुरू होंगे विभिन्न परीक्षाओं के टारगेट बैच, भारती ने बुलाई उच्च स्तरीय विषय विशेषज्ञ  |  बाइक पर सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहें दो युवक कार से टक्कर से हुए घायल, पढें पूरी खबर।  |  शराब पीने के लिए रूपए देने से मना करने पर पीटा युवक को, दो नामजद सहित चार के खिलाफ लगाए आरोप  |  मंडी पहुंचा नया जौ, कई जिंसो में आज मंदी छाई, देखें श्रीडूंगरगढ़ मंडी से सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

आर्मी दौड़ में शामिल होने गए नौजवान का शव आया घर, परिवार स्तब्ध, माहौल गमगीम

श्रीडूंगरगढ़, 23 अगस्त 2025। कल्याणसर नया गांव में मातम पसरा है। एक 22 वर्षीय युवक, जो अपने परिवार और गांव के लिए उम्मीदों का प्रतीक था, अब नहीं रहा। मुन्नीराम गोदारा का असमय निधन, पूरे क्षेत्र को गहरे दुख में डुबो गया है।

मुन्नीराम, जो अपने भविष्य को संवारने के लिए कठिन परिश्रम कर रहा था, सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटा था। वह बीकानेर में रहकर पढ़ाई कर रहा था और अपने परिवार को एक बेहतर जीवन देने का सपना देख रहा था। इसी सपने को पूरा करने के लिए, उसने जोधपुर में आयोजित आर्मी दौड़ में भाग लेने का निर्णय लिया।

20 अगस्त को मुन्नीराम जोधपुर के लिए रवाना हुआ। अगले दिन, वह बीएसएफ क्षेत्र में आयोजित दौड़ में शामिल हुआ। सूत्रों के अनुसार, दौड़ के दौरान मुन्नीराम अचानक गिर पड़ा, लेकिन उसने हार नहीं मानी। वह उठा और फिर दौड़ा, लक्ष्य को पार करने की चाह में। लेकिन, जैसे ही उसने लाइन पार की, वह फिर गिर गया और बेहोश हो गया।

तत्काल, आर्मी जवानों ने मुन्नीराम को मथुरादास माथुर राजकीय अस्पताल पहुंचाया और उसके परिवार को सूचित किया। मुन्नीराम के ताऊ का बेटा, रामनिवास गोदारा, तुरंत अस्पताल पहुंचा। परिजनों ने हर संभव कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्यवश, 22 अगस्त की रात मुन्नीराम ने अंतिम सांस ली।

रामनिवास ने बताया कि मुन्नीराम की सीटी स्कैन और सोनोग्राफी करवाई गई, लेकिन कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया। शरीर पर कोई चोट के निशान भी नहीं थे। परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाया, ताकि मौत का कारण पता चल सके। फिलहाल, परिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। डॉक्टरों ने कार्डियो अटैक की आशंका जताई है।

मुन्नीराम का पार्थिव शरीर शुक्रवार शाम को गांव पहुंचा, जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। मुन्नीराम की असामयिक मृत्यु ने उसकी विधवा मां और बड़े भाई को गहरा आघात पहुंचाया है, जो उसकी नौकरी लगने का इंतजार कर रहे थे। पूरे गांव में शोक की लहर है और हर कोई इस होनहार युवक को नम आंखों से विदाई दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़