WhatsApp Menu
हाईवे पर आग, सैंकड़ों दर्शक, भंयकर धुंआ, कचरा बना जी का जंजाल। देखें भयावह धुएं के फोटो  |  गर्मियों की तैयारी में विभाग कर रहा मेंटेनेंस, बिजली कटौती से आमजन परेशान, कल फिर हजारों घरों में 3 घंटे बत्ती-गुल।  |  माह के अंतिम रविवार को खाटू धाम के लिए दौड़ लगाएगें श्याम प्रेमी, पंजीयन का अंतिम दौर  |  संविधान दिवस प्रतियोगिता: बीकानेर की छात्रा शबाना ने जिला स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल किया  |  श्रीडूंगरगढ़ में श्रद्धा से मनाया भिक्षु अभिनिष्क्रमण दिवस, साध्वी लक्ष्यप्रभा ने दिया धर्ममय जीवन जीने का संदेश  | 

आप भी बनें पुलिस की आंखें, देखें वीडियो, फोटो, करें युवकों की पहचान

श्रीडूंगरगढ़ ONE 27 मार्च 2026। क्षेत्र में ग्राहक बन कर आने एवं दुकानदार को बातों में बहला फुसला कर गल्ले से रुपए पार करने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। हालांकी ऐसी घटनाओं के बढ़ते दौर में दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों में हाई-क्वालिटी सीसीटीवी कैमरे लगवा लिए है एवं वारदातों के बाद युवकों की तलाश में जुट रहे है। ताजा घटना गांव शेरूणा की है जहां थाने के पास ही स्थित ईसरराम गोदारा की धान-परचून की दुकान है एवं इस दुकान पर बुधवार को दो युवक मोटरसाईकिल पर आए एवं उनसे दो लीटर खाने का तेल खरीदा। तेल के पैसे भी दे दिए एवं इसी दौरान एक युवक ने उन्हें बातों में उलझा कर पुन: दुकान में दूसरी और ले गया। पीछे से दूसरे युवक ने मौका देख कर गल्ले में से पैसे निकाल लिए। दुकानदार के अनुसार गल्ले में से 30 हजार रुपए चोरी कर लिए गए है। इस संबध में ईसरराम ने शेरूणा पुलिस को परिवाद भी दी है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग निकलवाई गई है एवं युवकों की तलाश में सीसीटीवी से निकाले वीडियो फोटो सोशल मीडिया पर डाल कर तलाश की अपील की गई है। आप भी देखें सीसीटीवी से निकाले गए वीडियो एवं फोटो व युवकों की तलाश करने में पुलिस की मदद करें। श्रीडूंगरगढ़ ONE के पाठक अगर युवकों की पहचान कर सकें तो शेरूणा पुलिस को सूचना दे सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़