WhatsApp Menu
6 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  |  विज्ञान विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, 7 मार्च से शुरू होंगे विभिन्न परीक्षाओं के टारगेट बैच, भारती ने बुलाई उच्च स्तरीय विषय विशेषज्ञ  |  बाइक पर सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहें दो युवक कार से टक्कर से हुए घायल, पढें पूरी खबर।  |  शराब पीने के लिए रूपए देने से मना करने पर पीटा युवक को, दो नामजद सहित चार के खिलाफ लगाए आरोप  | 

आड़सर, लिखमीसर व ऊपनी के विद्यालयों में धूमधाम से संपन्न हुए उत्सव, भामाशाह बने स्कूली विकास में सहयोगी।

राउमावि आड़सर में दानदाताओं ने की घोषणा, प्रतिभाओं का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ ONE 27 जनवरी 2026। राउमावि आड़सर में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। सरपंच प्रतिनिधि शिवभगवान जोशी ने ध्वज फहराया और प्राचार्य पवन शर्मा ने सभी का स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। विद्यालय के मार्चपास्ट दल ने कदम से कदम मिलाते हुए तिरंगे को सलामी दी वहीं समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। समारोह में सॉफ्टबॉल में राज्य स्तर पर चयनित तीन विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। हाल ही में एसएससी जीडी में चयनित गांव के तीन युवाओं का भी सम्मान किया गया। भामाशाह शंकर लखारा, राजू नैण, जेठाराम थोरी ने विद्यालय में स्मार्ट टीवी की घोषणा की। सॉफ्टबॉल किट, गीजर, कार्यालय में पीओपी का कार्य क्रमशः सुरेश सिंह राजपुरोहित, चैन सिंह राजपुरोहित व नरेश सिंह राजपुरोहित ने करवाने की घोषणा की। कार्यक्रम का संयोजन व्याख्याता किशोर सिंह और वरिष्ठ अध्यापक गोवर्धन डूडी ने किया। इस दौरान विद्यालय का स्टाफ खासा सक्रिय रहा। समारोह में सभी विद्यार्थियों सहित अभिभावक व मौजिज ग्रामीण शामिल रहें।

नवाचार के लिए प्राचार्य का हुआ सम्मान, स्कूल में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। राउमावि लिखमीसर उतरादा के प्राचार्य नितेश कुमार भास्कर को विद्यालय में नवाचार, शैक्षिक उन्नयन एवं शानदार परीक्षा परिणाम के लिए विभाग द्वारा जिला स्तरीय पुरस्कार दिया गया। जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा बीकानेर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में अतिरिक्त निदेशक राजकुमार शर्मा द्वारा नितेश कुमार को प्रशस्ति पत्र व डायरी पेन देकर फुलमाला पहना कर सम्मानित किया गया। वहीं विद्यालय प्रांगण में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। ग्रामीण भामाशाहों ने स्मार्ट बोर्ड स्कूल में देने की घोषणा की व 3 लाख रूपए का आर्थिक सहयोग भी दिया गया। प्राचार्य ने सभी दानदाताओं का आभार जताया। समारोह में स्कूल के सभी विद्यार्थी, स्टाफ व अभिभावक शामिल हुए।

ऊपनी में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ गणतंत्र दिवस का उत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। राउमावि व राप्रावि उतरादा बास ऊपनी में सोमवार को हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस का उत्सव संपन्न हुआ। अतिथियों द्वारा ध्वज फहराया गया व राष्ट्रगान किया गया। कार्यक्रम में तिरंगा, भारत की बेटी, गुरु महिमा, लोक संस्कृति, देशभक्ति एवं सामाजिक संदेश पर आधारित एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। अभिभावकों ने बच्चों का हौसला बढ़ाया। वक्ताओं ने संविधान, देशभक्ति एवं नागरिक कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का समापन देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए योगदान देने के संकल्प के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन कविता रानी और ओमप्रकाश सिद्ध द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, अभिभावकगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़