WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  राधे कृष्णा महिला मंडल ने मनाया गणगौर उत्सव, संस्कृति जागरण का किया प्रयास।  |  भारतीय नववर्ष पर श्रीडूंगरगढ़ में निकलेगी भव्य प्रभात फेरी, तैयारियां प्रारंभ।  |  एनडीपीएस के आरोपी को मिली जमानत, एडवोकेट अनिल धायल ने की पैरवी  | 

आडसर बास में 16 दिसंबर को लगेगा रक्तदान शिविर, तैयारियों को लेकर बैठक

डूंगरगढ़ one 2 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। विश्व हिंदू परिषद की ओर से 16 दिसंबर को होने वाले विशाल रक्तदान शिविर की तैयारियों को लेकर रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिविर की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई और अधिक से अधिक यूनिट रक्त संग्रहण के लक्ष्य को लेकर रणनीति तय की गई।

बैठक में आयोजकों ने बताया कि रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए बजरंग दल, मातृ शक्ति और दुर्गावाहिनी की टीमें सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। प्रत्येक इकाई को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं ताकि अधिक संख्या में लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा सके।

आयोजकों ने जानकारी दी कि रक्तदान शिविर 16 दिसंबर को सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक माहेश्वरी सेवा सदन, आडसर बास में आयोजित होगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मानव सेवा के इस महाअभियान में सहभागी बनने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़