श्रीडूंगरगढ़ ONE 11 दिसंबर 2025। बुधवार दोपहर करीब 12.30 बजे हाइवे पर हनुमान धोरा से कुछ ही कदम आगे एक बाइक अपने आगे चल रही बाइक में पीछे से जा भिड़ी जिससे एक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है।
घायल को डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी की एंबुलेंस में सेवादारों ने उपजिला अस्प्ताल पहुंचाया। जहां आंख की गंभीर चोट के कारण घायल बिग्गा निवासी 27 वर्षीय बुधराम पुत्र कानाराम मेघवाल को बीकानेर रेफर कर दिया गया है।