WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में ‘घर संसार स्टोर’ पर घरेलू सामान की सबसे किफायती रेंज, ग्राहकों को मिल रहे आकर्षक ऑफर  |  गली-गली गूंजे गणगौर के गीत, सज-धज कर युवतियों ने हर्षोल्लास के साथ निकाले घुड़ले।  |  अपनी तैयारी को दे विषय विशेषज्ञों के साथ सलेक्शन की दिशा, भारती कोचिंग एंड डफेंस एकेडमी में शुरू होगा कल से टारगेट बैच।  |  नाई की अगुवाई में सैन समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला सीएम से, समाज हित में उठाई मांगे, ज्ञापन सौंप कर किया आग्रह।  |  सैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की मुलाकात, सैन जयंती समारोह में आने की जताई मंशा  | 

आई कड़ाके की ठंड, शीतलहर की चेतावनी, वाहन धीरे चलाने व बच्चों बुजुर्गों का ख्याल रखने की सलाह

श्रीडूंगरगढ़ ONE 1 जनवरी 2026। लंबे इंतजार के बाद पहली मावठ ने किसान परिवारों में नई ऊर्जा का संचार कर दिया है। रात रात रह रह कर बरसात हुई और क्षेत्र के प्राय सभी गांवो को बरसात ने तर बतर कर दिया। गुरूवार सुबह घने कोहरे के बीच कड़ाके की ठंड का एहसास हुआ है। मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में आज शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। सड़कों पर विजिबिलिटि बिल्कुल 10 मीटर रह गई है। ऐसे में सावधानीपूर्वक सफर करने व वाहन धीरे चलाने की हिदायत आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा दी गई है। चिकित्सा विभाग ने तेज ठंड व शीतलहर के चलते बच्चों व बुजुर्गों का ख्याल रखने की सलाह दी है। बता देवें अस्पतालों में बड़ी संख्या में सर्दी खांसी व वायरल के मरीज पहुंच रहें है। ऐसे में विभाग ने एहतिहात बरतने की बात कही है। उपजिला अस्पताल प्रभारी डॉ ओपी स्वामी ने खान पान में बदलाव करने की बात कही, स्वामी ने बताया कि गुड़, तिल, मेवे, देसी घी, अदरक, हल्दी और बाजरा का सेवन अधिक किया जाना चाहिए। जिससे शरीर को गर्मी व ऊर्जा मिल सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़