श्रीडूंगरगढ़ ONE 2 जनवरी 2026। एक युवती 31 दिसंबर 2025 की दोपहर आंगनबाड़ी जाने का कह कर निकली और लौट कर नहीं आई तो पिता ने थाने पहुंचकर पुलिस से युवती को ढूंढने की गुहार लगाई है।
गांव कल्याणसर पुराना निवासी पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी 21 वर्षीय बेटी बुधवार दोपहर करीब 1 बजे आंगनबाड़ी जाने का कह कर निकली और जब लौट कर नहीं आई तो पिता उसे तलाश करते हुए आंगनगाड़ी पहुंचे। वहां युवती नहीं मिली तो सभी रिश्तेदारों व जानकारों के यहां तलाश किया परंतु युवती का कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश हैड कांस्टेबल संदीप कुमार ने प्रारंभ कर दी है।