WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में ईद-उल-फितर: बड़ी ईदगाह में 8:30 बजे अदा हुई नमाज, गले मिलकर दी मुबारकबाद, देखें फ़ोटो  |  ईद-उल-फितर की नमाज हुई अदा, सजदे में झुके सिर, मांगी अमन-चैन की दुआ, गले लगाकर दी मुबारबाद  |  तेरापंथ भवन (धोलिया नोहरा) में पीड़ितों का 11 बजे से होगा रजिस्ट्रेशन शुरू, विख्यात डॉ संदीप यादव की मिलेगी सेवाएं  |  पेस्टीसाइड जलाए वनक्षेत्र में, वन प्रेमियों में रोष, देखें श्रीडूंगरगढ़ से वीडियो  |  21 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

अब श्रीडूंगरगढ़ में भी मिलेगें शानदार ऑफर पर कपड़े

आड़सर गांव के दिनेश स्वामी, जिन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक अलग पहचान बनाई, आज उसी सोशल मीडिया परिवार को अपनी उद्यमशीलता की सौगात देने श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। उन्होंने पिछले वर्ष सरदारशहर में ‘वस्त्रम’ नाम से मेन्स वियर कपड़ों का एक शो-रूम खोला था। अपनी आकर्षक पेशकश और बेहतरीन कपड़ों की वजह से ‘वस्त्रम’ जल्द ही सरदारशहर में लोकप्रिय हो गया, जिसके चलते कुछ ही समय में वहां दूसरा शो-रूम भी खुल गया।

और अब, अपनी स्थापना के एक वर्ष के भीतर, ‘वस्त्रम’ ने श्रीडूंगरगढ़ में अपना तीसरा शो-रूम खोला है। रविवार को घूमचक्कर रोड पर बाल भारती स्कूल के पास, पहले तल पर ‘वस्त्रम’ का भव्य शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत गांव आडसर के बालाजी मंदिर के पुजारी चौथुदास स्वामी के कर-कमलों द्वारा फीता काटकर की गई। इस अवसर पर धन्नावंशी स्वामी समाज युवा सभा के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप स्वामी, दिल्ली प्रवासी श्रवण स्वामी, भाजपा जिला मंत्री भरत सुथार, जिला परिषद सदस्य श्रीराम भादू, कांग्रेस नेता विमल भाटी, आडसर सरपंच प्रतिनिधि शिवभगवान जोशी, पूर्व सरपंच भरत नाई, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष गंगाधर शर्मा, व्यवसायी लक्ष्मीनारायण सोनी और स्वामी समाज के कई गणमान्य व्यक्तियों समेत कई विशिष्टजन उपस्थित थे।

दिनेश स्वामी ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फॉलोवर्स को विशेष रूप से आमंत्रित किया था और सैकड़ों की संख्या में उनके प्रशंसक ‘वस्त्रम’ के शुभारंभ के साथ ही खरीदारी के लिए उमड़ पड़े।

स्वामी परिवार के बीरबल स्वामी और गजानंद स्वामी ने सभी आगंतुकों का सम्मानपूर्वक स्वागत किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़