WhatsApp Menu
आमने-सामने हुई बाइक-गाड़ी में भिड़ंत, युवक की मौत।  |  अफीम तस्कर को लिया रिमांड पर, सप्लायर से जुड़ रहे तार, वांछित सप्लायर अभी पुलिस की पकड़ से दूर।  |  लर्न एंड फन स्कूल में 5वीं व 8वीं के टॉपर्स सहित सभी बच्चों का किया सम्मान, दी प्रेरणा।  |  भगवान श्रीराम ने किया अहिल्या का उद्धार, कथा सुन हजारों श्रद्धालुओं को किया भाव विभोर।  |  कालूबास में 19.3 करोड़ का सीवरेज प्रोजेक्ट, 13 अप्रैल को होगा उद्घाटन  | 

अफीम तस्कर को लिया रिमांड पर, सप्लायर से जुड़ रहे तार, वांछित सप्लायर अभी पुलिस की पकड़ से दूर।

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 12 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में अफीम तस्करी के मामले में एक 21 साल का युवक चार महीने में दूसरी बार गिरफ्तार हुआ है। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा द्वारा चलाये गए ऑपरेशन नीलकंठ के तहत शनिवार को गांव तोलियासर निवासी युवक किशन पुत्र रूपाराम धतरवाल को 404 ग्राम अफीम दूध के साथ गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को मामले की अनुसंधान अधिकारी शेरुणा थानाधिकारी संध्या विश्नोई ने रविवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी को 3 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। रिमांड के दौरान आरोपी को अफीम की सप्लाई देने वाले नेटवर्क के बारे में कई राज खुलने की उम्मीद है। विदित रहे कि इसी युवक को गत जनवरी माह में भी अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया था एंव फरवरी में जमानत मिलते ही युवक ने पुनः अफीम की तस्करी शुरू कर दी थी व शनिवार को दुबारा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। हालांकि पिछले मामले के अनुसंधान के दौरान आरोपी युवक को सप्लाई करने वाले के रूप में फलौदी निवासी जयनारायण विश्नोई को आरोपी बनाया गया है। लेकिन वह अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर है। विदित रहे कि श्रीडूंगरगढ़ थाने में गत जनवरी में ही पदस्थापित हुए थानाधिकारी कश्यप सिंह द्वारा लगातार नशे के तस्करों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़