WhatsApp Menu
पांच दिवसीय घींदड़ होली महोत्सव-2026 का सम्मान समारोह के साथ संपन्न हुआ, उमड़े रसिए।  |  मातृभूमि का किया गुणगान, हंसी के गूंजे ठहाके, योगेन्द्र शर्मा ने नस-नस में भरा शौर्य।  |  ट्रक और पिकअप में हुई भीषण टक्कर, पिकअप चालक की हुई मौत।  |  होली के त्योहार पर पुलिस ने की दो कार्रवाइयां:-  |  दिल्ली के गुलाबी बाग में यादगार बन गया “राजस्थानी होली मिलन समारोह” प्रवासियों के साथ झूम उठे अतिथि, की खूब मस्ती।  | 

अचानक हार्ट अटैक से हो रही मौतें, कल से शुरू होंगे विभिन्न जांचों संबंधी शिविर, पढें कब व कहां.?

श्रीडूंगरगढ़ ONE 13 जुलाई 2025। क्षेत्र के अनेक गांवो में कल से शुगर, बीपी, कॉमन कैंसर जांच हेतु आउटरिच कैंपो का आयोजन कल से शुरू होंगे। जिला परिषद सदस्य श्रीराम भादू ने जिला परिषद में प्रस्ताव रखकर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में अचानक हार्ट अटैक से होने वाली मौतों पर चिंता जताते हुए गांवो में हार्ट व खून संबंधी जांचों के लिए शिविर के आयोजन करने की मांग की। जिला प्रमुख व जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के निर्देशानुसर चिकित्सा विभाग द्वारा चिकित्सा अधिकारियों की देखरेख में कल से शिविर लगाए जाएंगे। भादू ने बताया कि सोमवार 14 जुलाई को ग्राम पंचायत दुलचासर, बाना, कुंतासर, बाडेला, मोमासर, पूनरासर में शिविर का आयोजन होगा। वहीं 15 जुलाई, मंगलवार को ग्राम पंचायत सूडसर, लिखमादेसर व सांवतसर में शिविर आयोजित होंगे तथा 16 जुलाई बुधवार को ग्राम पंचायत सेरूणा में शिविर का आयोजन होगा। चिकित्सा विभाग के नोडल प्रभारी डॉ आयुष जानू की देखरेख में गहनता से मॉनिटरिंग की जाएगी। वहीं शिविर में मरीजों की जांच व ईलाज किया जाएगा तथा गंभीर मरीजों को हायर सेंटर या उपजिला अस्पताल श्रीडूंगरगढ़ रेफर करने के निर्देश दिए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़