श्रीडूंगरगढ़ ONE 9 जनवरी 2026। शुक्रवार को अलसुबह करीब 4.15 बजे अचानक हार्ट अटैक आने से आड़सर बास निवासी 65 वर्षीय चंदा देवी पत्नी हुलासमल मालू ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने शोक की इस घड़ी में अशोक बद व महेंद्र मालू की प्रेरणा से उनके नेत्रदान करने का निर्णय लिया ताकि पीड़ित मानवता की सेवा में मरणोपरांत चंदादेवी के नेत्रदान करवाए जा सकें। तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष विक्रम मालू, उपाध्यक्ष चमन श्रीमाल, नेत्र संयोजक अशोक झाबक मौके पर पहुंचे और सरदारशहर स्थित नेत्र संरक्षण टीम को बुलाया। टीम द्वारा नेत्रदान की प्रक्रिया संपन्न कर दी गई। टीम ने बताया दो दृष्टिहीनों के आंखों को उजाला मिल सकेगा। मौके पर उपस्थित अशोक बैद, महेंद्र मालू, वीरेंद्र चोरड़िया, मोहित मालू, प्रेम भंसाली, विकास मालू, संजय मालू, पूनमचंद नाई, मुनीराम जाट सहित अनेक लोगों ने चंदादेवी को श्रद्धाजंलि देते हुए परिजनों को सांत्वना दी और नेत्रदान के लिए उनका आभार भी जताया। अनेक मौजिज लोग तेयुप की पहल से क्षेत्र में शुरू हुए नेत्रदान अभियान की सराहना करते हुए संगठन को निरंतर इस दिशा में कार्य करने की बात कही।